फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख का इनाम

Mon, 18 Mar 2019 03:51 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बीते दिनों किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस ने अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम देने की घोषणा की है। चारों आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा जिला पुलिस ने की है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते 10 मार्च को छात्रा जहांगीराबाद क्षेत्र में अपनी ममेरी बहन की शादी से अपने भाई के साथ गांव लौट रही थी। इस दौरान अज्ञात कार सवारों ने उसका अपहरण कर लिया था। जिसके बाद आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को नरसैना थाना क्षेत्र के गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में छोड़ दिया था।

जहां से स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान दर्ज किए थे। जिसमें किशोरी ने बताया था कि चार आरोपियों ने उसका अपहरण किया था, इसके बाद आरोपी उसे गाजियाबाद-दिल्ली ले जाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया था कि कार सवार दो आरोपियों ने उसके साथ किसी सुनसान इलाके में नहर के किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। जबकि, दो आरोपी वहां से चले गए थे। वारदात को आठ दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों की न गिरफ्तारी कर सकी है और न ही पुलिस को कोई खास सुराग हाथ लगा।

इस संबंध में अब जिला पुलिस ने उक्त चारों अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए इनाम की चाल चली है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि आरोपियों की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही उसकी पहचान आदि को गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें