फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार करोड़ रुपये का मनी लांड्रिंग मामला, अदालत में पति संग पेश हुईं मीसा भारती

Tue, 08 May 2018 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन

आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती सोमवार को अपने पति के साथ कोर्ट में पेश हुईं। पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने मामले में आरोपी संतोष झा की पेशी के लिये प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए सुनवाई के लिए चार जून की तारीख तय की है।

विज्ञापन


अदालत ने मीसा भारती व उनके पति शैलेश कुमार को पांच मार्च को जमानत देते हुए बिना अनुमति देश से बाहर न जाने और गवाहों को प्रभावित न करने की हिदायत दी थी। ईडी ने 23 अगस्त को मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार व उनकी कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था।  

एजेंसी ने 8 हजार करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में मीसा भारती व शैलेश कुमार का दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्म हाउस अस्थायी तौर पर जब्त कर लिया था। इसे मीसा की कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के नाम पर 1.2 करोड़ रुपये में लिया गया था। यह कीमत बाजार भाव से बेहद कम थी। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में एजेंसी ने व्यवसायी भाइयों सुरेंद्र व वीरेंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। उन पर शैल कंपनियों बनाकर हजारों करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का आरोप है। ईडी ने इन भाइयों को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट ने दोनों भाइयों को जमानत दे दी थी। ईडी ने मीसा भारती की कंपनी के सीए राजेश अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें