संभावित तूफान और अंधड़ के चलते सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वाहन चालकों व अन्य लोगों को आंधी-तूफान के दौरान घर से न निकलने की सलाह दी है। पुलिसकर्मियों को भी सड़क पर उत्पन्न होने वाली बाधाओं से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि आंधी के दौरान बिजली के तारों, पेड़ व अन्य ऐसे किसी स्थान के आसपास वाहनों को पार्क न करें, जिससे खतरा हो। सड़क पर मौजूद पैदल लोग किसी पक्की इमारत और ढांचे के नीचे ही रुकें। आंधी के दौरान वाहन चालक डिपर और पार्किंग का प्रयोग करें।
घर से बाहर निकलने से पूर्व मौसम विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपडेट रहें। इसी के अनुसार यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। किसी भी इमरजेंसी के दौरान 1095, 011-258444444 और व्हाट्सऐप नंबर-8750871493 पर सूचित करें। @dtptraffic पर ट्वीट भी कर सकते हैं।