फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते की नसबंदी करने पर मिलेंगे 770 रुपये

Sat, 28 Mar 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दक्षिणी नगर निगम ने लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने की राशि में बढ़ोतरी की है। अभी तक कुत्ता पकड़कर उसकी नसबंदी करने पर एनजीओ को 450 रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब इसमें 320 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा निगम कर्मचारियों द्वारा पकड़े जाने वाले कुत्ते की नसबंदी करने पर एनजीओ को 700 रुपये मिलेंगे। अभी तक 400 रुपये मिलते थे।
विज्ञापन


वहीं कुत्तों को पकड़ने के लिए 10 वाहन खरीदे जाएंगे। इनमें नसबंदी करने की भी व्यवस्था होगी। स्थायी समिति के अध्यक्ष सुभाष आर्य ने बताया कि इन योजनाओं के तहत जल्दी ही कार्य शुरू होगा। वहीं रेबीज से बचाव के लिए उत्तम नगर, मुनिरका और बदरपुर स्थित पॉली क्लीनिक में टीके लगाए जाएंगे। बिजवासन स्थित एलोेपेथिक औषधालय में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें