फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चांदनी चौक में दिनदहाड़े व्यवसायी से 35 लाख की लूट, बदमाशों ने फायरिंग कर वारदात को दिया अंजाम

Mon, 02 Jun 2025 06:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

अंदर घुसते ही बदमाशों ने व्यवसायी विक्की पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्होंने विक्की से रुपये की डिमांड की। विक्की ने रुपयों से भरा हुआ बैग बदमाशों के हवाले कर दिया। इस दौरान बदमाशों का एक साथी सीढ़ियों पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जानकारी देता व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदनी चौक इलाके में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने टेक्सटाइल कारोबारी के दफ्तर पर गोली चलाकर 35 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने उनके दफ्तर पर कई राउंड गोलियां चला दीं। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ित विक्की जैन (40) से 35 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

Trending Videos

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि विक्की जैन का चांदनी चौक के कटरा नील में गारमेंट का बड़ा कारोबार है। सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह अपने दफ्तर में मौजूद थे। इस बीच उन्होंने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। उनके दफ्तर के दरवाजे पर लगा कांच का डोर टूट गया। बदमाशों ने इसके बाद भी गोली चलाई।

अंदर घुसते ही बदमाशों ने विक्की पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्होंने विक्की से रुपये की डिमांड की। विक्की ने रुपयों से भरा हुआ बैग बदमाशों के हवाले कर दिया। इस दौरान बदमाशों का एक साथी सीढ़ियों पर मौजूद रहा। बाद में बदमाश हवा में गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए। लूट का पता चलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मार्केट के लोगों के अलावा राहगीर भी वहां जुट गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल वहां पहुंच गई। पुलिस ने विक्की का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों के आने और जाने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में करोड़ों की चोरी, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार; ऐसे हुआ मामले का खुलासा

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें