फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ से आया फरमान तो टूटी इनकी नींद

Sat, 11 Apr 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय के फरमान के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हरकत में आ गया है। अब वह गाड़ियों की चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है ताकि गाड़ियों का परिचालन निर्धारित समय पर किया जा सके।
विज्ञापन


फरीदाबाद आरपीएफ की टीम ने पिछले एक हफ्ते में विभिन्न गाड़ियों की चेन पुलिंग करने वाले 11 यात्रियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार पीएमओ ने गाड़ियों की चेन पुलिंग रोकने और समय पर गाड़ी चलाने के लिए उत्तर रेलवे के सभी जोनों को पत्र भेजकर अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


निर्देश मिलने के बाद हरकत में आए आरपीएफ ने अभियान शुरू कर दिया है। बल के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ियों की चेन पुलिंग रोकने और दोषी यात्रियों को पकड़ने के  लिए दो टीमें बनाई गई हैं।

एक टीम को ओल्ड अंडरपास के पास जबकि दूसरे को नीलम पुल के पास लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर घटनाएं सुबह-शाम पीक ऑवर में होती हैं। इससे गाड़ियों के समय पर परिचालन में बाधा आती है।

उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद इस पर सख्ती बरती जा रही है। जो भी गाड़ियों की चेन पुलिंग करते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें