नॉलेज पार्क स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किलॉजी के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। लिहाजा यातायात पुलिस ने शनिवार के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके अंतर्गत डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों और व अन्य को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कई मार्गों पर वाहनों व ट्रैफिक का दबाव रहेगा। वाहन चालक अन्य मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। एसपी यातायात अनिल कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को सीधे पार्किंग स्थल पर भेजने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान शहर के अन्य मार्गों पर भी पुलिस व यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जो यातायात सुचारु रखने का प्रयास करेंगे।
ये है प्लान
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रसवे से आने वाले वाहन सफीपुर गांव के पास से सर्विस रोड पर वाहन। यहां से लॉयड कॉलेज होते हुए नॉलेज पार्क स्थित मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे, कासना, बुलंदशहर, सिकंदराबाद आदि से आने वाले वाहन परी चौक से सीधे एलजी चौक। यहां से नॉलेज पार्क स्थित पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
सूरजपुर की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से नॉलेज पार्क स्थित पार्किंग स्थल पर भेजे जाएंगे।