फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कोर्ट ने ईडी को केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने का दिया अतिरिक्त समय, 28 नवंबर को अगली सुनवाई

Tue, 26 Nov 2024 06:44 PM IST
श्याम जी. एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने का अतिरिक्त समय दिया है। मामले में अब अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। 
 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई तय की है। याचिका में दावा किया गया है कि उन्हें उनके खिलाफ ई़डी के मामले में मंजूरी आदेश की प्रति नहीं मिली है। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने ईडी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया और मामले को निर्धारित तिथि पर विस्तृत सुनवाई के लिए तय किया। 23 नवंबर को अदालत ने केजरीवाल के अनुरोध के जवाब में ईडी को नोटिस जारी किया। 

अपनी याचिका में केजरीवाल ने बताया कि हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी का प्रतिनिधित्व करने वाले सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि आरोप पत्र दायर करते समय आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर ली गई थी। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वकील मुदित जैन ने कहा कि आरोप पत्र के साथ दिए गए दस्तावेजों (जिन पर भरोसा किया गया और जिन्हें जारी नहीं किया गया) में आवश्यक मंजूरी की कोई प्रति शामिल नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें