फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव: CM आतिशी का आरोप, बोलीं- एसडीएम और अधिकारियों के माध्यम से वोट कटवा रही है केंद्र सरकार

Tue, 26 Nov 2024 04:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीएम आतिशी ने  केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार एसडीएम और अधिकारियों के माध्यम से दिल्ली में वोट कटवा रही है। दिल्ली के कई इलाके में बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सीएम आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम आतिशी ने कहा, 'केंद्र सरकार दिल्लीवालों के खिलाफ एक बहुत बड़ा षड्यंत्र रच रही है। गलत तरीके से चुनाव जीतने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर दिल्लीवालों के वोट काटने का काम शुरू कर रही है। इस षड्यंत्र के तहत 28 अक्तूबर को दिल्ली के 29 एसडीएम-एडीएम का ट्रांसफर किया गया और उसके बाद अधिकारियों को बड़े स्तर पर वोट काटने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन




आतिशी ने कहा, 'अब ऑफिसों से एईआरओ-बीएलओ को आदेश दिए जा रहे हैं। उन्हें एक वोटर लिस्ट दी जा रही है, जिसमें से आम आदमी पार्टी के वोटरों के नाम हैं और उन्हें वोटर लिस्ट से काटना है। मेरी सभी एईआरओ-बीएलओ से अपील है कि यदि किसी भी अधिकारी द्वारा उन पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तो उसकी रिकॉर्डिंग कर मुझे भेजे। लोकतंत्र की हत्या के इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश करें, ताकि इन अधिकारियों पर सख्त कारवाई की जा सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें