फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जाम की मार से बचाएंगे गोल चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-गणेश चौक, त्रिलोकपुरी-18 ब्लॉक और न्यू अशोक नगर सरपंच चौक का बदलेगा स्वरूप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। यमुनापार में मानसून के दौरान जलभराव व ट्रैफिक जाम लोगों के लिए रोज की परेशानी बन गया है। गणेश चौक, त्रिलोकपुरी-18 ब्लॉक व न्यू अशोक नगर के सरपंच चौक पर बारिश में वाहन रेंगते नजर आते हैं। अब इन चौराहों पर नए गोल चक्करों व सौंदर्यीकरण से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी है।
एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार व कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल की बैठक में कार्यों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को तय समय में निर्माण पूरा करने व बारिश में यातायात बाधित न होने देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

संजीव खिरवार ने बताया कि कार्य दिल्ली सरकार के रोड इम्प्रूवमेंट पैकेज के तहत किए जाएंगे, जिसमें सड़क सुधार, जंक्शन री-डिजाइन, फुटपाथ, ड्रेनेज व सौंदर्यीकरण शामिल हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में इन चौराहों को पार करने में 30-45 मिनट लगते हैं, स्कूल बसें, कर्मचारी व बाजार आने-जाने वाले सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। निवासी अमित व दुकानदार कल्पना ने काम जल्द पूरा करने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण के दौरान अस्थायी परेशानी होगी, लेकिन बाद में जाम घटेगा व सड़क सुरक्षा बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें