नई दिल्ली। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली मंथन ने असोला वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में प्रकृति प्रहरी मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत करीब 10,000 पौधे लगाए। इस अभियान में दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद के आठ रोटरी क्लबों ने भी सहभागिता निभाई।
रोटरी क्लब की अध्यक्ष चारु लांबा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में 300 से अधिक रोटेरियन्स, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों व एनजीओ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह अभियान रोटरी इंटरनेशनल के सपोर्ट एनवायरनमेंट फोकस के तहत, दिल्ली सरकार के मिशन ग्रीन दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पेड़ मां के नाम पहल को समर्पित था।दिल्ली वन विभाग ने पौधे, तकनीकी मार्गदर्शन, सिंचाई, टी-शर्ट, कैप व पेयजल उपलब्ध कराया। संवाद