फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारा बना रूम पार्टनर: मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, आरोपी ने बनाई ये कहानी

Thu, 18 Jan 2024 08:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मामूली सी बात पर एक रूम पार्टनर की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने नाबालिग के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निहाल विहार में पीने का पानी नहीं देने पर रूम पार्टनर ने नाबालिग के साथ मिलकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के गले में रस्सी बांधकर उसे छत से लटका दिया। 

विज्ञापन


हरदोई का रहने वाला है मृतक
मृतक की पहचान यूपी हरदोई निवासी रचित के रूप में हुई। गले पर घोंटने का निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के बाद से फरार रचित के रूम पार्टनर यूपी के हरदोई निवासी अभय कांत मिश्रा और उसके नाबालिग परिचित को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस को मिली खुदकुशी की जानकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी को लक्ष्मी पार्क इलाके में एक युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का शव पंखे के रॉड से लटका हुआ है। छानबीन के दौरान छत की लंबाई ज्यादा होने और आस पास कोई टूल वगैरह नहीं होने की वजह से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसकी जांच की। 

इस दौरान पुलिस को उसके गर्दन घोटे जाने का निशान मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मौके पर छानबीन के दौरान मकान मालिक ने बताया कि रचित और उसके दो रूम पार्टनर इलाके में स्थित एक ट्रांसफर्मर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने पाया कि घटना के बाद से दोनों रूम पार्टनर गायब हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके साथ रहने वाले अभयकांत के मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें पता चला कि वह हरदोई में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर नाबालिग और आरोपी अभयकांत को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय तीनों शराब के नशे में थे। उनलोगों ने मृतक से पीने का पानी देने के लिए कहा। पानी नहीं देने पर उनका झगड़ा हो गया और इस दौरान उनलोगों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें