पुलिस को मिली खुदकुशी की जानकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी को लक्ष्मी पार्क इलाके में एक युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का शव पंखे के रॉड से लटका हुआ है। छानबीन के दौरान छत की लंबाई ज्यादा होने और आस पास कोई टूल वगैरह नहीं होने की वजह से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसकी जांच की।
इस दौरान पुलिस को उसके गर्दन घोटे जाने का निशान मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मौके पर छानबीन के दौरान मकान मालिक ने बताया कि रचित और उसके दो रूम पार्टनर इलाके में स्थित एक ट्रांसफर्मर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने पाया कि घटना के बाद से दोनों रूम पार्टनर गायब हैं।
पुलिस ने उसके साथ रहने वाले अभयकांत के मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें पता चला कि वह हरदोई में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर नाबालिग और आरोपी अभयकांत को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय तीनों शराब के नशे में थे। उनलोगों ने मृतक से पीने का पानी देने के लिए कहा। पानी नहीं देने पर उनका झगड़ा हो गया और इस दौरान उनलोगों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।