फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान माह में सिर पर पानी ढो रहीं रोजेदार महिलाएं

Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
रमजान
विज्ञापन
जिले के कई गांवों में इस समय बिजली-पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। मेवात की महिलाएें रमजान माह में भी अपने सिर पर पानी लाने को मजबूर हैं। उधर बिजली की समस्या से भी लोग परेशान हैं। बता दें कि लोगों ने रमजान माह के पवित्र महीने में मेवात में पर्याप्त मात्रा में बिजली-पानी मुहैया कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


लेकिन पहले रोजे के दौरान से ही मेवात इलाके के ज्यादातर गांवों में बिजली-पानी की विकट समस्या चली आ रही है। हालांकि इसको लेकर कई बार मेवात के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन व जाम भी लगाया है लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों में सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है।

क्षेत्र के नाजिम आजाद, सैयद जाकिर हुसैन, साबिर खान बसईमेव, मौलाना ताहिर हुसैन, हाजी शमशाद अहमद ने बताया कि मेवात के कई गांवों में बिजली-पानी की किल्लत के चलते रोजेदार महिलाएं अपने सिर पर पानी लाती देखी जा सकती हैं। लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मांग की है कि मेवात में रमजान माह को देखते हुए लोगों को बिजली-पानी की समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें