रोहित वेमुला की बरसी पर डीयू में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की मौत पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुक्रवार गेट नंबर चार पर छात्रों ने सीएए का ड्राफ्ट जलाकर विरोध जताया है।
इस प्रदर्शन का आयोजन करने वाले ज्वॉइंट फोरम फॉर एकेडमिक एंड सोशल जस्टिस की ओर से कैंडल मार्च निकाले जाने की तैयारी थी, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
प्रदर्शन में कई छात्रों ने सरकार के रवैये पर आक्रोश जताते हुए विरोध जताया। छात्रों का शाम 6 बजे के बाद शाहीन बाग जाकर वहां सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों का समर्थन देने की योजना थी।
लेकिन पुलिस ने माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए शाहीन बाग जाने से रोक दिया। छात्रों का कहना है कि यह सरकार शांतिपूर्ण तरीके से भी प्रदर्शन नहीं करने दे रही।