फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा: सुरक्षा के लिए योगेंद्र ने बनाए थे व्हाट्सएप ग्रुप

Sat, 18 Jan 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जेएनयू में 5 जनवरी की हिंसा के दौरान चर्चित हुए व्हाट्सएप ग्रुप ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ और ‘फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस’ योगेंद्र भारद्वाज ने बनाए थे। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि ये ग्रुप सुरक्षा के लिए बनाए गए थे। इनमें एबीवीपी समर्थकों को जोड़ा गया था और उनसे हालचाल पूछा गया था। सभी को सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन


व्हाट्स ऐप ग्रुप पर चला था कि वामपंथी समर्थक छात्रों ने एबीवीपी के लोगों पर हमला कर दिया है। अपराध शाखा की एसआईटी ने एक अन्य आरोपी विकास पटेल से भी पूछताछ की। उधर, एसआईटी को सर्वर का डाटा मिल गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डाटा लोड कर लिया गया है और इसे शनिवार को खोला जाएगा। माना जा रहा है कि पुलिस को 3 से 5 जनवरी तक की जेएनयू के सभी गेटों की सीसीटीवी फुटेज मिल जाएगी।

एसआईटी ने योगेंद्र भारद्वाज से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े गए लोगों की लिस्ट मांगी है। योगेंद्र व विकास को सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। योगेंद्र भारद्वाज ने पूछताछ में कहा कि जब आइशी घोष के नेतृत्व में वामपंथी विद्यार्थियों ने पेरियार हॉस्टल में हमला किया था तो एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए ये ग्रुप बनाए गए थे। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, स्टिंग ऑपेरशन में जिस अक्षत अवस्थी का नाम सामने आया था, वह शुक्रवार को पुलिस पूछताछ में शामिल हो गया। रोहित शाह ने एसआईटी को बताया है कि वह सोमवार को पूछताछ में शामिल हो जाएगा। 

रूसी भाषा से बीए कर रहे अक्षत ने पूछताछ में दावा किया कि वह साबरमती हॉस्टल में नहीं था। पेरियार हॉस्टल के अंदर भी नहीं गया। उसने कहा कि पेरियार हॉस्टल में झगड़ा हो रहा था। इसके बाद वह अपने हॉस्टल में चला गया और सो गया। अगले दिन वह जेएनयू से बाहर चला गया था। अक्षत ने अपना स्टिंग करने वाले चैनल के खिलाफ वसंत कुंज (नार्थ) थाने में शिकायत की है। 

अक्षत ने शिकायत में कहा है कि उसका गलत तरीके से स्टिंग किया गया है। उसे बहला-फुसलाया गया था। अक्षत को सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

अब भी नहीं मिला कोमल शर्मा का पता
वीडियो में कथित रूप से वायरल छात्रा कोमल शर्मा का पता पुलिस को शुक्रवार शाम तक नहीं मिला था। पुलिस का कहना है कि पता मिलने के बाद उसे नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि छात्रा ने तफ्तीश में शामिल होने की बात कही है। एसआईटी के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोमल शर्मा ने शुक्रवार शाम तक एसआईटी से संपर्क नहीं किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें