मनी लॉड्रिंग केस में फंसे दिल्ली के वकील रोहित टंडन, कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजर और कोलकाता के व्यापारी पारसमल लोढ़ा को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टंडन और कोटक के मैनेजर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 4 जनवरी को होगी जबकि लोढ़ा की जमानत पर सुनवाई 6 जनवरी को होगी।
Delhi: Lawyer Rohit Tandon & Kotak Mahindra Bank Manager Ashish Kumar sent to 14-day judicial custody by Saket Court.
— ANI (@ANI_news) January 2, 2017
Kolkata businessman Parasmal Lodha sent to 14-day judicial custody by Delhi's Saket Court in connection with a money laundering case.
— ANI (@ANI_news) January 2, 2017
टंडन पर कोटक महेंद्रा बैंक प्रबंधक से मिलकर फर्जी नाम से करोड़ों रुपये के पुराने नोट बदलने का आरोप है। आरोपी वकील टंडन को साकेत अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पहले हुई पेशी में ईडी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि टंडन बड़े स्तर पर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने के रैकेट में लिप्त रहा है।
उन्होंने कहा टंडन ने कोटक महेद्रा बैंक प्रबंधक आशीष से मिलकर षड्यंत्र रचा। इन लोगों ने 38.53 करोड़ के 72 डिमांड ड्राफ्ट फर्जी नामों से बनाए। इसके लिए विभिन्न कंपनियों को माध्यम बनाया गया। जांच हित में आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
Rohit Tandon & Parasmal Lodha move bail application in Saket Court. Court to hear Tandon's bail plea on Jan 4 and that of Lodha on Jan 6.
— ANI (@ANI_news) January 2, 2017
Delhi: Ashish Kumar, Manager of Kotak Mahindra Bank also moves bail application in Saket Court. Court to hear the matter on 4th Jan.
— ANI (@ANI_news) January 2, 2017