फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक रिपोर्ट में भी रोहित की हत्या का खुलासा, अपूर्वा पर ही घूम रही शक की सुई

Tue, 23 Apr 2019 12:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और उत्तराखंड व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सोमवार शाम फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। इसमें भी रोहित की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि रोहित की हत्या तकिए से गला व मुंह दबाकर की गई है। सूत्र बताते हैं कि अपराध शाखा इस हाईप्रोफाइल मामले को सुलझाने के बहुत करीब पहुंच गई है। जांच रोहित की पत्नी अपूर्वा पर जाकर रुक रही है। उनका दावा है कि इस मामले का जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित की फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इसमें खुलासा हुआ है कि रोहित के नाखून व और पैर के तलवे नीले पड़े हुए थे। ऐसा खून में ऑक्सीजन लेवल कम होने से होता है। पुलिस अब रोहित की विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके आने के बाद जो कड़ियां बची हैं उन्हें जल्द ही जोड़ लिया जाएगा। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता लगेगा कि रोहित की हत्या करने से पहले उसे नशीला पदार्थ दिया गया था या फिर जहरीला पदार्थ। हालांकि रोहित द्वारा शराब पीने की बात पहले ही सामने आ चुकी है। 

अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार हत्याकांड की सभी कड़ियों को जोड़कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि शक की सुई रोहित की पत्नी अपूर्वा की तरफ ही घूम रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट भी अपूर्वा की तरफ इशारा कर रही है। अब ये देखा जा रहा है कि  इस वारदात को अंजाम एक आरोपी ने दिया या फिर उसके साथ कोई और था।  दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित शेखर जब कोटद्वार, हरिद्वार से लौटा था, उस समय कार में उसके सहित पांच लोग थे। इनमें महिला रिश्तेदार, नौकर भोलू उर्फ भोगिन्दर, ड्राइवर अखिलेश व  एक और शख्स था। पुलिस पांचवें शख्स तक पहुंचने की तहकीकात कर रही है। 
विज्ञापन


घर व अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
दिल्ली पुलिस रोहित के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर व साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज में रोहित की मौत के बाद परिवार के सदस्यों के हाव-भाव देखे जा रहे हैं। हालांकि पुलिस कोपता लगा है कि अपूर्वा की अस्पताल में सिद्घार्थ और राजीव (पप्पू) से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। सीसीटीवी फुटेज में सिद्घार्थ कई बार अकेले ही खड़ा दिखाई दे रहा था। 

आमने-सामने बैठाकर की पूछताछ
दिल्ली पुलिस रोहित शेखर के परिवार के सभी सदस्यों से घर में ही पूछताछ कर रही है। सोमवार को इन्हें अपूर्वा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। अक्सर पुलिस अपने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ करती है। घर में किसी बाहरी व्यक्ति व रिश्तेदार प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। अपूर्वा की बहन को भी घर के अंदर नहीं घुसने दिया गया। वह दिनभर लॉन में और सीढ़ियों पर बैठी रही। नौकर, नौकरानी व ड्राइवरों को भी आपस में मिलने नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें