फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप कॉल से दी जा रही गोली मारने की धमकी : केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा

Tue, 23 Apr 2019 06:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
महेंश शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि आरोपी आलोक ने व्हाट्सएप कॉल से गोली मारने की धमकी दी थी। उसने कहा कि अगर वे मीडिया के पास गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी है। सोमवार रात 8 बजे कैलाश अस्पताल में आयोजित प्रेसवार्ता ने डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि 24 मार्च को उनके पास खुद को पत्रकार बताने वाली नीशु व शहर की एक समाजसेवी आई थीं। नीशु ने रचना आईपी सॉल्यूशंस कंपनी से जुड़े होने की बात कही थी और कहा कि उनकी कंपनी चुनाव प्रचार करना चाहती है। इसके लिए डॉ. महेश ने एचआर प्रमुख अजय शर्मा से पास भेज दिया। उस वक्त कह दिया गया कि आचार संहिता के कारण इस तरह के प्रस्ताव का कोई मतलब नहीं है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 9 अप्रैल को दोबारा महिला पत्रकार व अन्य लोग आए और कहा कि सेक्टर-63 में प्रतिनिधि नाम से उनका चैनल था जो बंद हो गया है। उस महिला पत्रकार से यही कहा गया कि अब 11 अप्रैल को चुनाव है, लिहाजा इस संबंध में अभी कोई बात नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की ने इन सब बातों को स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।

सोमवार दोपहर को फिर लड़की, एक शहर की समाजसेविका व पूर्व पुलिस अधिकारी फिर आए। लड़की ने कहा कि आपका स्टिंग ऑपरेशन कर लिया गया है। इस खबर को चैनल में चला दिया जाएगा। साथ ही चैनल के सीईओ आलोक कुमार बाहर खड़े हैं। लड़की ने एक चिट्ठी थमा दी। जिसमें 50 लाख रुपये शाम तक इंतजाम करने को कहा और बुधवार तक 2 करोड़ रकम की व्यवस्था कर लें। साथ ही कहा कि 5 मई तक एक नई कंपनी में शेयर देने की बात कह कुल मिलकर 10 करोड़ रुपये का इंतजाम करने को कहा गया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्हें शक हुआ तो एसएसपी वैभव कृष्ण को जानकारी दी गई। दोपहर 1.30 बजे के करीब एसएसपी महिला फोर्स समेत टीम के साथ आ गए। पुलिस के आने की जैसे ही भनक लगी तो बाहर खड़ा आलोक भाग गया।  पुलिस ने महिला पत्रकार को हिरासत में ले लिया। जिस वक्त पूछताछ की जा रही है, पुलिस की रिकॉर्डिंग भी छुपे हुए बॉडी कैमरे सेे कर ली। पूछताछ के दौरान ही पुलिस ने लड़की से बॉडी में छिपा कैमरा, टैबलेट व रिकॉर्डर भी जब्त कर लिया। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि आलोक कुमार व्हाट्स एप कॉल करके अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग एसएसपी को दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार इससे पहले 3-4 मंत्रियों को ब्लैकमेल कर चुकी है। साथ ही एक निजी चैनल के क्राइम रिपोर्टर को भी लड़की ने फंसाने की कोशिश की है। निशु सेक्टर-92 के ए ब्लाक में अपने परिवार के साथ रह रही है। पुलिस लड़की के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें