जमीन विवाद को लेकर हमेशा कांग्रेस पार्टी के विरोधियों के निशाने पर रहने वाले सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल से एक आग्रह किया है।
रॉबर्ट वाड्रा ने अपने ट्वीट में केजरीवाल के एक बयान का उल्लेख करते हुए लिखा है कि ऐसा लगता है कि दिल्ली के सीएम की डिक्शनरी में रॉबर्ट वाड्रा सबसे ज्यादा लिया जाने वाला नाम है। उनका ये कहना 'वाड्रा उन्हें जिंदा खा जाएगा' दिखाता है कि वो मेरे लिए कितने जुनूनी हैं।
"Robert Vadra" seems to be d most referred name in dictionary of Delhi CM.His remarks"Vadra will eat him alive"depict an obsession 4 me1/3 pic.twitter.com/0AiZ4NiW8M
— Robert Vadra (@irobertvadra) March 9, 2017
वाड्रा ने आगे लिखा कि इसलिए दिल्ली के सीएम से बड़ी विनम्रता से अनुरोध करता हूं कि उन्हें अगर मुझसे कोई परेशानी है तो वो मुझसे सीधे तौर पर बात करें। ना कि वो दूसरों को मेरे खिलाफ भड़काएं।
I humbly request Delhi CM to speak with me directly, for all his grudges he has against me, instead of inciting other people against me2/3
— Robert Vadra (@irobertvadra) March 9, 2017
इसके बाद आखिरी ट्वीट में वाड्रा ने लिखा कि दिल्ली के सीएम के सभी प्रयत्नों के लिए मेरी शुभकामना उनके साथ है।
My best wishes to our Delhi CM, in all his endeavours3/3
— Robert Vadra (@irobertvadra) March 9, 2017