दिल्ली के कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनोज कुमार के भाई जुगल किशोर से ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की।
बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर बाइक और नगदी लूट ली। विधायक ने इस बात को जानकारी एसएसपी को दी है। हालांकि मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।
दिल्ली निवासी जुगल किशोर वहीं की एक कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के काम से अपनी पल्सर बाइक से वह बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा आए थे।