फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार लुटेरे ने घर के बाहर खड़ी महिला के गले से लूटी चेन, धक्का दे भागा आरोपी

Sun, 01 Jun 2025 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में घर के बाहर खड़ी महिला लता चौधरी के गले से बाइक सवार लुटेरे ने सोने की चेन लूट ली। लूट को अंजाम देने बाद लुटेरा लता चौधरी को धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला लता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर के निवाड़ी रोड स्थित कान्हा एंक्लेव में रविवार दोपहर घर के बाहर खड़ी महिला लता चौधरी के गले से बाइक सवार लुटेरे ने सोने की चेन लूट ली। लूट को अंजाम देने बाद लुटेरा लता चौधरी को धक्का देकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


कान्हा एंक्लेव निवासी लता चौधरी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने गली में कई चक्कर लगाए। बाइक सवार चक्कर काटने के बाद लता चौधरी के पास रूक गया और उनके गले से सोने की चेन लूट ली। लता ने विरोध का प्रयास किया तो लुटेरे ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। 

लुटेरे ने हेलमेट पहना हुआ था। दिनदहाड़े घर के बाहर हुई लूट से कॉलोनीवासियों में आक्रोश पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लता ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें