फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने तीन घंटे रखा काम बंद, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में रोडवेज कर्मियों ने तीन घंटे तक कार्य बहिष्कार करते हुए डिपो परिसर में धरना दिया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई डिपो प्रधान राजसिंह और सिटी डिपो प्रधान रणवीर शर्मा ने की। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो जल्द ही बड़े आंदोलन का एलान किया जाएगा। 

हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान राजसिंह ने बताया कि दो अगस्त को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


इसमें कर्मचारियों की 12 मांगों को जायज मानते हुए परिवहन मंत्री ने 10 दिन के अंदर मानी गई मांगों को लागू करने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से पत्र जारी करने का भरोसा दिलाया था। 

लेकिन, दो माह बीत जाने के बावजूद अभी तक किसी मांग पर सरकार ने विचार नहीं किया है। इस बारे में विभाग के पास किसी तरह का लैटर व आदेश नहीं आया है। 

सिटी डिपो प्रधान रणवीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितैषी नहीं है। 

कर्मचारी वादाखिलाफी को बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि सरकार नहीं चेती तो यूनियन बड़े आंदोलन की घोषणा करेगी। धरने को उपप्रधान शहीदा खान, मुस्ताक, गंगा विशन, नेपाल अधाना और सुबेद्दीन ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें