फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर तक नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

Wed, 19 Nov 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेड फेयर में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा नहीं मिलेगा। परिवहन विभाग ने तकनीकी खामी के चलते प्रगति मैदान तक रोडवेज बसों का संचालन न करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज के पास सिटी बसों का परमिट नहीं है। दिल्ली परिवहन निगम द्वारा भी बसों को सिटी परमिट नहीं दिया गया है। ऐसे में यात्रियों का ज्यादा दबाव मेट्रो और ट्रेनों पर ही रहेगा।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन दिल्ली में होता है। यहां से मेट्रो और ट्रेन के अलावा ज्यादातर लोगाें का आवागमन बसों से होता है। ट्रेड फेयर देखने के लिए यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त साधनों की जरूरत होती है और मेट्रो-ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है।

भीड़ से बचने के लिए यात्रियों की उम्मीद बसों से होती है, लेकिन रोडवेज बसों का सहारा यात्रियों को नहीं मिलेगा। यूपी रोडवेज के एआरएम कार्मिक अतुल श्रोती ने बताया कि रोडवेज की बसों को प्रगति मैदान तक नहीं चलाया जा सकता है।

यूपी रोडवेज के पास दिल्ली में सिटी बस संचालन का लाइसेंस नहीं है। ऐसे में प्रगति मैदान तक बसाें को नहीं चलाया जा सकता है। दिल्ली परिवहन निगम से इसका समझौता नहीं हो सका है।
विज्ञापन


डीटीसी बसों का संचालन भी जिले में पर्याप्त नहीं है। डीटीसी की बसें नाममात्र को चलती हैं, ऐसे में यह पर्याप्त सुविधा नहीं दे सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें