अब वॉल्वो से लेकर साधारण बसों में एडवांस बुकिंग के लिए आपको घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। आपको अपने मोबाइल फोन से यूपी रोडवेज द्वारा जारी नंबर 567678 पर एक एसएमएस भेजना होगा और बुकिंग हो जाएगी।
इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें मोबाइल से टिकट बुकिंग और टिकट का भुगतान करने की जानकारी होगी। इसके अलावा किसी भी जानकारी के लिए कस्टमर केयर का नंबर भी उपलब्ध होगा।
इस संबंध में रोडवेज केएआरएम टीके सिंह बिसेन ने बताया कि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसएमएस के लिए इस्तेमाल होने वाले नंबर को आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिशें चल रहीं हैं ताकि इस सुविधा का भरपूर लाभ मिल सके।
इससे लोगों के समय की बचत होगी। वॉल्वो बसों में ज्यादातर एडवांस बुकिंग होती हैं, लिहाजा वॉल्वो के यात्रियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।