फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को पांच रूटों पर नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें

Wed, 23 Aug 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
roadways bus
विज्ञापन
रोडवेज की बसों में सफर करने वालों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के मामले की सुनवाई को लेकर रोडवेज ने सतर्कता बढ़ा दी है। रोडवेज ने अप्रत्याशित घटना को देखते हुए हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत व चंडीगढ़ जाने वाली बसों के फेरों को घटा दिया है। शुक्रवार को इन रूटों पर रोडवेज की कोई बस नहीं चलेगी। बुधवार को इसके बारे में रोडवेज ने आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा सवेंदशील घोषित जिलो में रोडवेज की बसों के फेरों में बृहस्पतिवार को कटौती कर दी गई है। चंडीगढ़ जाने वाली वोल्वो बसों को अंबाला तक चलाया जाएगा। शुक्रवार को  रोडवेज की कोई भी बस हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत व चंडीगढ़ के लिए नहीं चलाई जाएगी। 

इस कारण इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को दो दिन अवागमन में परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज द्वारा इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को बृहस्पतिवार को गुरुग्राम से हिसार के लिए एक बस चलाई जाएगी। तीन बसें चलती है। 
विज्ञापन


फतेहाबाद व सिरसा जाने वाली गुरुग्राम डिपो की कोई बस नहीं है। पानीपत के लिए भी एक से दो बसों को ही चलाया जाएगा। चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज के पास करीब 17 वोल्वों बस है। इनमें दस बसों को अंबाला तक चलाए जाने की योजना है।

मुख्यालय के आदेश पर बसों के फेरों में कमी की गई है। चंड़ीगढ जाने वाली वोल्वो बसों को अंबाला तक चलाया जाएगा। 25 अगस्त को पांच रूटों पर बसें नहीं चलाई जाएगी। यदि मुख्यालय से दोबारा बस चलाने का आदेश आता है तो सुचारू रूप से व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

-दलबीर सिंह फौगाट, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो गुरुग्राम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें