फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बदहाल, कारोबारियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन से लगाई सड़कें ठीक करने गुहार, कारोबार के लिहाज से टूटी सड़कें बनी चिंता का विषय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से फैक्ट्री संचालकों और कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से मरम्मत के इंतजार में सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। बरसात के बाद स्थिति और खराब हो गई है। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।

औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन आते हैं, जो कच्ची और टूटी सड़कों से होकर गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण ट्रकों और भारी वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। कारोबारियों का कहना है कि बारिश के दौरान रोड पर मौजूद गड्ढों में पानी भर जाता है, जिस कारण माल की आवाजाही प्रभावित हो जाती है और वाहनों के रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है।
विज्ञापन


फैक्टरी संचालक राजेश कुमार ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश के कारण गड्ढे और गहरे हो गए हैं। भारी वाहनों को आने-जाने में दिक्कत होती है और कई बार माल पहुंचाने में अतिरिक्त समय लग जाता है।

व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब है जो कारोबार के लिहाज से चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से वाहनों के टायर और अन्य हिस्से जल्दी खराब होते हैं, जिससे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

फैक्टरी मालिक अमित जैन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना काफी मालवाहन आते हैं जिसके लिए अच्छी सड़कें बुनियादी जरूरत हैं। बारिश के बाद क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण कर्मचारियों और ग्राहकों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कारोबारियों ने प्रशासन से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को जल्द पहले जैसा करने और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें