फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात से भड़का कार चालक, शख्स को पहले पीटा फिर बना दिया मुर्गा

Mon, 26 Nov 2018 06:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दक्षिण जिले के सरोजनी नगर थाना इलाके में कार का साइड मिरर टकराने पर ठीक से गाड़ी चलाने की नसीयत देना युवक को भारी पड़ गया। आरोपी भाइयों ने पहले तो युवक को पीटा और फिर बेसमेंट में ले जाकर मुर्गा बना दिया। जब उसका भाई व साथी उसे छुड़ाने गए तो उनको भी मुर्गा बना दिया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि मुर्गा बनाकर उनको डंडों से पीटा गया। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नयायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से मोहल्ला भाकरी रूद्ररा प्रयाग, उत्तराखंड निवासी शुभम नेगी सेक्टर-91 फरीदाबाद में रहता है। वह रविवार को पिलंजी गांव, सरोजनी नगर में रहने वाले ताऊजी के घर मिलने आया था। 
विज्ञापन


शुभम जिम ट्रेनर का कोर्स कर रहा है। वह रविवार शाम चार बजे एबी ब्लाक सरोजनी नगर जा रहा था, इस दौरान एक लड़का अपनी कार भी लेकर जा रहा था। उसकी कार का साइड मिरर उससे टकरा गया।

विज्ञापन

छुड़ाने गए साथियों को भी मुर्गा बनाया

शुभम ने कार को ठीक से चलाने की नसीयत दी। इस पर कार चला रहे युवक तरूण बसौया कार से नीचे उतर और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। तरूण ने अपने भाई लोकेश को भी मौके पर बुला लिया। 

दोनों भाइयों ने शुभम व सचिन को मारना शुरू कर दिया। दोनों भाई शुभम व सचिन को मकान नंबर पी-184 पिलंजी गांव में ले गए। यहां बेसमेंट में दोनों को मुर्गा बना दिया। 

विरोध करने पर डंडो से पीटा गया। सचिन ने इसकी सूचना शुभम के चचेरे भाई चेतन सिंह राणा को दी। चेतन सिंह जब उन्हें छुड़ाने मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी मुर्गा बना दिया। सूचना मिलने पर साथी अंशु शेखर भी मौके पर आ गया तो उसको भी मुर्गा बनाकर पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद शुभम का ताऊ भगत सिंह राणा छुड़ाने आए। आरोपियों के चुंगल से मुक्त होकर शुभम ने इसकी शिकायत सरोजनी नगर थाना पुलिस को की। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाई तरूण बसोया व लोकेश बसोया को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें