फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज: बाइक टच होने पर मारी गोली, पिता की मौत, पुत्र घायल

Tue, 30 Oct 2018 04:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन

नंदनगरी इलाके में बाइक टच होने पर पड़ोसी ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल पुत्र को जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


शव की पहचान रामचंद्र उर्फ टोनी (50) के रुप में हुई है। टोनी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। 

सोमवार रात को रामचंद्र अपने घर के सामने वाली गली में बैठा था। इस दौरान दो बाइक सवार युवक वहां से गुजर रहे थे। इनमें से एक की बाइक टच होने पर रामचंद्र ने गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर युवक ने पिस्टल निकाल कर रामचंद्र को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी भागने लगा। रामचंद्र के बेटे 17 वर्षीय रवि ने आरोपियों का पीछा किया तो बाइक सवारों ने उसे भी गोली मार दी।

विज्ञापन

दोनों परिवार एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे थे क्योंकि...

रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रवि को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि रामचंद्र नंदनगरी इलाके का घोषित बदमाश था। उसपर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। रामचंद्र सजायाफ्ता था। आरोपी करतार की उसके परिवार से रंजिश थी।

रामचंद्र के बड़े बेटे जीतू ने करतार की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था, जिसे लेकर ही दोनों परिवार एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे थे। हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। अब तक जांच में बाइक टच होने के विवाद में ही वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें