फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Rage : यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट के बाद 56 हजार का चालान, युवकों की पहचान की कवायद तेज

Wed, 11 Jun 2025 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

वीडियो के सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और दोनों गाड़ियों पर कुल 56 हजार रुपये का चालान किया गया है। 
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो महिंद्रा स्कार्पियो कारों से की गई खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिंद्रा स्कार्पियो कार को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया गया है जबकि दूसरी  महिंद्रा स्कार्पियो कार उसे गोल-गोल घुमाकर स्टंट कर रही है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि दो युवक गाड़ी के बोनट पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिससे खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और दोनों गाड़ियों पर कुल 56 हजार रुपये का चालान किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक संबंधित थाना क्षेत्र को भी मामले की सूचना दे दी गई है। दोनों वाहनों के मालिकों और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब यमुना एक्सप्रेस वे पर इस तरह की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद कुछ युवकों में सुधार नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें