फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश के कारण सेक्टर 62 में टावर के पास धंसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद सड़कों के धंसने और जलभराव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक बिजली के टावर के ठीक बगल में सर्विस लेन को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले कट पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। गनीमत रही कि यह सड़क जब धंसी, उस वक्त वहां से कोई गुजर नहीं रहा था।
विज्ञापन




सड़क के बीचों-बीच हुए इस धंसाव के बावजूद इसके किनारे से होकर सैकड़ों वाहन, कारें और दोपहिया सवार जोखिम भरे अंदाज में गुजर रहे हैं। रात के अंधेरे में या तेज रफ्तार के दौरान किसी भी वाहन का संतुलन बिगड़ने पर यहां बड़ा हादसा हो सकता है। भारी बारिश के बाद पानी की निकासी न होने की वजह से मिट्टी नीचे से कट गई और सड़क धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें