फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे 24 पर बुधवार तड़के हुए एक दुर्घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एनएच-24 पर छिजारसी पुलिस चौकी के सामने हापुड़ से दिल्ली की ओर आ रही इको कार चलते ट्रक के पीछे जा घुसी। इस दुर्घटना में तीन बच्चों सहित नौ लोगो की मौत हो गई। इस कार में सवार तीन बच्चे सहित पांच लोग घायल हैं।
Trending Videos

दो परिवारों के नौ लोगों की मौत

मरने वालों में 35 साल के हरवीर कार चला रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी शीला (32), बेटी लवली (7), चंचल (8) की भी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उस मारुति इको कार में बैठे हरवीर की बहन गीता (50), बहनोई मुकेश (52), भांजी प्रियंका (24), रिंकी (23) और भाई का लड़का चाहत (डेढ़ साल) की भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हर‌वीर गाजियाबाद के विजयनगर इलाके के खैरातीनगर बागू का रहने वाला था। वहीं हरवीर के बहनोई मुकेश दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रहते थे। पुलिस ने बताया कि य‌ह परिवार गढ़ मुक्तेश्वर से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

तीन बच्चे सहित 5 घायल अब भी अस्पताल में

घायलों में तीन बच्चों यश, वंश, गौरव सहित विजय और संध्या घायल हैं। घायलों को गाजियाबाद के ही रामा और सरस्वती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरवीर के अलावा उनके बहनोई मुकेश मजदूरी का काम करते थे। सूचना मिलने पर डीएम, एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। डीएम आरके सिंह ने अस्पताल संचालकों को घायलों का निशुल्क इलाज कराने का निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आर्थिक मदद के लिए गाजियाबाद के ‌डीएम एंव मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कह रहे हैं।

हादसे के बाद ट्रक वाला भाग निकलने में सफल हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें