फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरपुर टोल प्लाजा पर हादसा, कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरे युवक-युवती की मौत

Sat, 29 Apr 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
badarpur road accident
विज्ञापन
बदरपुर थाना इलाके में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक-युवती को पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक-युवती दोनों फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


देर रात तक युवती की पहचान नहीं हुई थी, जबकि युवक फरीदाबाद का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। बदरपुर थाना पुलिस ने कार चला रहे युवक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, मकान नंबर-1/14 टिटो कॉलोनी, शिव मंदिर के पास बाईपास रोड (फरीदाबाद) निवासी सुलभ पांडेय (18) एक युवती के साथ शुक्रवार शाम सवा चार बजे बाइक से फरीदाबाद की तरफ से आश्रम की तरफ जा रहा था। वह बदरपुर टोल प्लाजा से फ्लाईओवर पर चढ़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर से दोनों फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़े

दिल्ली के बदरपुर फ्लाई ओवर पर हुए हादसे में मृतक सुलभ पांडे - फोटो : अमर उजाला
फ्लाईओवर पर जब वह स्कूल नंबर-तीन, मथुरा रोड, बदरपुर, एनटीपीसी के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़े। बाइक फ्लाईओवर पर ही रह गई।

बदरपुर थाना पुलिस ने कार चालक ई-100, कठपुतली कॉलोनी (शादीपुर) निवासी मो. अनवर (28) को गिरफ्तार कर लिया। देर रात सुलभ के परिजन बदरपुर थाने पहुंच गए और हंगामा किया।

आरोपी अनवर ने बताया कि गाड़ी चलाते हुए उसे झपकी आ गई थी, इस कारण बाइक को टक्कर लग गई। अनवर वेस्ट पटेल नंबर में रहने वाले विनोद खन्ना की गाड़ी चलाता है। विनोद किताबों की सप्लाई करते हैं। अनवर फरीदाबाद के कुछ स्कूलों में किताबें सप्लाई कर दिल्ली लौट रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें