अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने की मदद
वहीं राहगीरों ने बाइक सवार दंपती और ट्रॉली सवार लोगों को बचाने में जुट गए। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता पप्पू, मां यशोदा, बहन कोमल और बाइक सवार मोहित व उनकी गर्भवती पत्नी श्वेता को भर्ती कराया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया, जिसमें अनीता, बबीता, सीमा, बबीता, बिरला थीं।