केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश
उधर, डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एकेपी इंटर कॉलेज, बदेस्ता क्रिश्चियन एकेडमी, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, एलएन पब्लिक स्कूल, एसएसवी इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर स्कूल, श्री जैन् कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, श्रीमति ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय, एसएसके इंटर कॉलेज, विब्गयोर इंटर नेशनल स्कूल पिलखुवा, सर्वोदय इंटर कॉलेज, पिलखुवा, मारवाड़ इंटर कॉलेज, पिलखुवा, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, पिलखुवा।
शांतिपूर्वक संपन्न होगी परीक्षा
डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि जिले के सभी 16 केंद्रों का निरीक्षण कर, व्यवस्था चाक चौबंध करा दी गई हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करायी जाएगी। समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।