फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर आरएमसी प्लांट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पश्चिमी दिल्ली के मुंडका, नांगलोई और रणहोला इलाकों में खुले में कचरा फेंकने तथा प्लास्टिक व बिजली के तार जलाने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एमसीडी ने एक आरएमसी प्लांट को सील कर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मुंडका और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के आसपास से प्लास्टिक व घरेलू कचरा हटाया गया है। जले हुए कचरे के स्थान पर मिट्टी डालकर पौधारोपण किया जाएगा। प्रदूषण फैलाने वाले शिव आरएमसी प्लांट को सील किया गया। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नरेला जोन में 209 चिह्नित स्थानों पर सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। एक विशेष टास्क फोर्स भी निगरानी और गश्त करेगी। स्थानीय लोगों को जागरूक करने का अभियान भी शुरू किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें