फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश के बाद बढ़ी डेंगू और मलेरिया की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। बारिश के बाद मानेसर क्षेत्र में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस कारण डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों के लोगों ने नगर निगम मानेसर से फॉगिंग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कई जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।

बढ़ते खतरे को देखते हुए मानेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जांच में तेजी लाई गई है। स्वास्थ्य केंद्र की टीमें गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि अपने घर और आसपास कहीं भी गंदा या साफ पानी जमा न होने दें, क्योंकि ऐसे स्थानों पर मच्छर तेजी से पनपते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले वायरल बुखार के मरीजों की जांच की जा रही है। डॉक्टर मरीजों को समय पर इलाज कराने और डेंगू व मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बारिश के मौसम में थोड़ी सी सावधानी से मच्छरजनित बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द फॉगिंग कराने और जलभराव वाले स्थानों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें