डॉक्टरों ने दी नियमित दवा लेने और सावधानी बरतने की सलाह, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही लोगों की सेहत पर इसका असर दिखने लगा है। हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खासतौर पर रक्तचाप (बीपी) बढ़ने की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतने की सलाह दी है।
जीटीबी अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रवीण कुमार ने बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के साथ बदलते मौसम का असर भी रक्तचाप के मरीजों पर पड़ सकता है। ऐसे में मरीज निर्धारित समय पर अपनी दवाएं लेते रहें और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा बंद न करें। बीपी बढ़ने या तबीयत में असामान्य बदलाव महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
डॉक्टरों के अनुसार प्रदूषण के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय नाक और मुंह को अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि प्रदूषित हवा के सीधे संपर्क से बचा जा सके। इसके अलावा आंखों में जलन होने पर घर लौटकर साफ बहते पानी से आंखें धोएं। गले और मुंह की सफाई के लिए गुनगुने पानी से गरारे करें। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित दवा, जरूरी सावधानियां औ