- महिला के पति ने अस्पताल प्रबंधन व दो सीनियर सर्जन पर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आर्टेमिस अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उनके पति सुनील कुमार ने अस्पताल और दो सर्जन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच की मांग की है। गीता को 13 अगस्त 2026 को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 27 अगस्त को अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि बिना नया सीटी स्कैन किए 19 सितंबर को दूसरा ऑपरेशन किया गया। 25 सितंबर को डिस्चार्ज होने के बाद 27 सितंबर को उन्हें दोबारा भर्ती करना पड़ा। 29 सितंबर को इंफेक्शन फैलने और मल्टी ऑर्गन फेल्योर से गीता की मौत हो गई। आर्टेमिस हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने बताया कि गीता मायोसाइटिस बीमारी से पीड़ित थीं, रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी। अस्पताल ने कहा कि ऑपरेशन जान बचाने के लिए अनिवार्य था और परिवार की सहमति से इलाज हुआ।