फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः ट्विटर पर उड़ाया गया ‘रिंकिया के पापा’ का मजाक

Wed, 12 Feb 2020 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम दिनभर सोशल मीडिया पर छाए रहे। हर कोई भाजपा और कांग्रेस को निशाना बना रहा था। इस बीच, शाहीन बाग और केजरीवाल को लेकर भी कई हैशटैग चर्चित रहे। सुबह से लेकर देर रात तक टिवटर और फेसबुक के टॉप ट्रेंड में दिल्ली चुनाव रहा। #DelhiResults #DelhiPolls2020  #AAPWinningDelhi ट्रेंड करते रहे। इनसे जुड़े काफी रोचक किस्से आते रहे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी को चुनाव परिणाम के बाद जमकर ट्रोल किया गया। ट्विटर पर मनोज तिवारी के मशहूर अल्बम के गाने ‘रिंकिया के पापा...’ पर आप कार्यकर्ता थिरके। मनोज तिवारी के इस गाने पर आप कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग मनोज तिवारी के उस ट्वीट का भी काफी मजाक बना रहे हैं, जिसमें उन्होंने 48 सीटों को जीतने का दावा किया था।

ट्विटर पर मफलर वाले एक बच्चे की फ़ोटो काफी वायरल हुई। इसमें बच्चे ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की तरह चश्मा लगाकर मफलर पहन रखा है। सैकड़ों ट्विटर यूजरों ने इस फ़ोटो को जमकर शेयर किया।
विज्ञापन


केजरीवाल का ‘शुक्रिया’ सबसे पसंदीदा
आप की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘अपने बेटे को इतना प्यार देने के लिए दिल्लीवासियों का तहे दिल से शुक्रिया। आज दिल्ली वालों ने एक नई राजनीति को जन्म दिया काम की राजनीति। ये भारत माता की जीत है। जय हिंद। चुनाव परिणाम के दिन #DelhiResult पर अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

दो से 302 सीट के अपने सफर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह सीखा है कि हार-जीत हमारे प्रयास और पुरुषार्थ को मात नहीं दे सकती। जनता सर्वोपरि है और देश की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। सब मिलकर देश और दिल्ली के लिए निरंतर परिश्रम करते रहेंगे। -प्रवेश वर्मा, भाजपा सांसद
 
विज्ञापन

चुनाव नतीजों पर सटीक बैठे एग्जिट पोल के पूर्वानुमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत व भाजपा की हार को लेकर तकरीबन सभी एग्जिट पोल के पूर्वानुमान सही साबित हुए हैं। चुनावों के बाद इंडिया टुडे-एक्सिस, एबीपी-सी वोटर, टीवी 9- सिसेरो की एक्जिट पोल पूर्वानुमान सही साबित हुए हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस सर्वे में आप को 59-68 व भाजपा को 2-11 सीटें मिलने की बात कही गई थी। लोकसभा 2019 चुनाव के बाद यह चौथी बार है जब इंडिया टुडे-एक्सिस का चुनावी सर्वे सटीक बैठा है। एबीपी-सी वोटर ने आप को 49-63 तथा भाजपा को पांच से 19 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी।

टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के चुनावी सर्वे में आप को 52 से 64 तथा भाजपा को छह से 16 सीटें मिलने का पूर्वानुमान किया गया था। इसके अलावा कांग्रेस के बारे में तकरीबन सभी एक्सिट पोल के नतीजे सही साबित हुए हैं। टाइम्स नाउ-इपसोस के चुनावी सर्वे में केजरीवाल के सत्ता में बने रहने और 47 सीटें मिलने तथा भाजपा को 23 सीटें मिलने की बात कही गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें