रोहित गैंग के बाद लॉरेंस गिरोह ने दिया जवाब
इसके जवाब में लॉरेंस गिरोह के हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर गोदारा को जयचंद और गद्दार बताया है। इसमें कहा गया है कि रोहित जैसे लोग सिर्फ पैसे के लिए काम करते हैं इसीलिए उन्हें गिरोह से निकाल दिया गया है। पोस्ट में अंकित भादू, सुंदर हंसी, आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर, काला राणा, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप और गोल्डी ढिल्लन का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि ये सिर्फ ट्रेलर था। सनातन धर्म का अपमान करने वालों को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। इस घटना के बाद दिशा के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी ने शिकायत दर्ज कराई है।
यूपी पुलिस को दी थी धमकी
मुठभेड़ में दो बदमाशों के ढेर होने से बौखलाए रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को धमकी दी है। गैंगस्टर ने बदला लेने की बात कहते हुए लिखा है कि हम ऐसा काम कर सकते हैं जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता।
दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की उम्र 17 साल के आसपास है। दोनों बागपत के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया के जरिये इनकी गिरोह में भर्ती की गई थी। दोनों शूटर मुठभेड़ में मारे गए बागपत निवासी अरुण को जानते थे। नाबालिगों को अरुण ने अभिनेत्री के घर चलाने को कहा था। अरुण को गैंगस्टर रोहित गोदारा से निर्देश मिले थे। अरुण ने दोनों को चार से पांच लाख रुपये देने की बात कही थी।
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला