फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रिक्शा, ऑटो और टैक्सी चालकों की भी होगी कोविड जांच

Sat, 11 Jul 2020 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली सरकार लगातार कोरोना जांच का दायरा बढ़ा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने निर्णय लिया है कि अब रिक्शा, ऑटो और टैक्सी चालकों की भी कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में कैंप लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी लोगों का जनसंपर्क काफी अधिक रहता है। ऐसे में  संक्रमित होने की भी संभावना भी बढ़ जाती है। चालकों की कोरोना जांच के लिए एक सर्विलांस ग्रुप का गठन किया जाएगा।

ग्रुप का नेतृत्व संबंधित जिलों के जिलाधिकारी करेंगे। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाए जाएंगे। कैंपों में एंटीजन टेस्ट के जरिये रिक्शा, ऑटो और टैक्सी चालकों की कोरोना की जांच की जाएगी।   
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग यह काम परिवहन विभाग, दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर करेगा। सभी लोगों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जांच में जो लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्हें तत्काल आइसोलेट किया जाएगा और संपर्क में आए लोगों की पहचान की जाएगी। 

संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान तीन दिन के अंदर करनी होगी तथा उन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेट किया जाएगा। पूरे काम की जिम्मेदारी सर्विलांस ग्रुप की होगी। इसके अलावा अन्य संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान अब तीन दिन के भीतर ही करनी होगी।

डिस्पेंसरी और पॉलीक्लीनिक में  एंटीजन जांच शुरू
 शुक्रवार से दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी और पॉलीक्लीनिक मेें एंटीजन किट से कोरोना की जांच शुरू हो गई। टेस्ट कराने का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक का है। हल्के लक्षण वाले और संक्रमितों के संपर्क में आए लोग डॉक्टर की सलाह के बगैर भी टेस्ट करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें