फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचा शर्मा के संग कमाल खान बिखरेंगे आवाज का जादू

Tue, 17 Nov 2015 07:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की ब्रांड एंबेस्डर रिचा शर्मा के साथ सारेगामापा के विजेता कमाल खान और दिलजान भी संगीत संध्या में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन


संगीत संध्या का आयोजन कल शाम 5:30 बजे सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में होगा। स्मार्ट सिटी के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

पिछले दिनों नगर निगम प्रशासन ने पाश्र्व गायिका एवं फरीदाबाद निवासी रिर्चा शर्मा से ब्रांड एंबेस्डर बनने की गुजारिश की थी।

रिचा ने अपनी स्वीकृति भी प्रदान कर दी। जिला उपायुक्त डॉ. अग्रवाल ने बताया कि रिर्चा शर्मा के साथ सारेगामापा के विजेता कमाल खान और सुर क्षेत्र से दिलजान को भी संगीत संध्या कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गूर्जर, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, विधायक विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा, इनेलो विधायक नगेंद्र भड़ाना और कांग्रेसी विधायक ललिल नागर को भी आमंत्रित किया गया है। शाम करीब 5:30 संगीत संध्या कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें