मध्य जिले ने सबसे ज्यादा 57% केस सुलझाए
केस सुलझाने के मामले में मध्य जिला सबसे आगे रहा है। यहां एक जनवरी से लेकर 31 मार्च तक जो मामले दर्ज हुए हैं, उनमें कुल 57 फीसदी मामले सुलझा लिए गए हैं। शाहदरा जिला भी ज्यादा पीछे नहीं रहा है। शाहदरा ने 30 फीसदी (2023 के शुरुआती तीन महीने) के मुकाबले इस वर्ष 53, पूर्वी जिले ने 18 के मुकाबले 32 फीसदी, उत्तर-पूर्वी जिले ने 28 के मुकाबले 40 फीसदी, रोहिणी ने 34 के मुकाबले 39 फीसदी, बाहरी-उत्तरी जिले ने 44 के मुकाबले 47 फीसदी और उत्तरी जिले ने 38 के मुकाबले 42 फीसदी मामले सुलझा लिए हैं। सिर्फ उत्तर-पश्चिमी जिले ने कम केस सुलझाए हैं। उत्तर-पश्चिमी जिले ने सिर्फ 35 फीसदी केस सुलझाए हैं, जबकि पिछले वर्ष ये आंकड़ा 42 फीसदी था।
जिला वार अपराधों का आंकड़ा
जिला 2023 2024 बढा या घटा
उत्तर-पूर्व 7476 4656 37.72 कम
पूर्वी 5099 3574 29.90 कम
शाहदरा 3700 3783 2.24 बढ़ा
रोहिणी 4327 3531 18.39 कम
उत्तर-पश्चिमी 8243 5738 30.38 कम
बाहरी-उत्तरी 4515 3682 18.44 कम
उत्तरी 7226 6373 11.80 कम
मध्य जिला 4569 3737 11.20 कम
जीपीएस के साथ फुट पेट्रोलिंग पर जोर दिया जा रहा है। बदमाशों पर भी मोबाइल सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा रही है। हर पीसीआर कॉल पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस वजह से अपराधों में कमी आई है। -एम हर्षवर्धन, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला, दिल्ली पुलिस