फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 22 साल बाद लिया छेड़छाड़ का बदला, स्कोर्पियो से कुचलकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार,जगपाल ने बहन की छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए रची साजिश
विज्ञापन

पहले गोली चलवाई, फिर गाड़ी से कुचलकर मारा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के कंझावला में 22 साल पहले हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए एक युवक को स्कोर्पियो गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया था। घटना को सड़क हादसे का रंग देने का प्रयास किया गया, लेकिन जांच में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दीपक डबास की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जगपाल डबास (46) व उसके तीन सहयोगी सागर, टिल्ली और साहिल को गिरफ्तार किया है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 16 जुलाई शाम के समय चांदपुर, कंझावला इलाके में सड़क हादसे में स्कूटी सवार दीपक डबास की मौत हो गई। दीपक माजरा डबास गांव के रहने वाले थे और पेशे से किसान थे। पुलिस ने सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर स्कोर्पियो कार को जब्त किया था। परिजनों ने हत्या की साजिश जताई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सबसे पहले कार सवार सागर को हिरासत में लिया। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह किया। सख्ती करने पर उसने हकीकत बयां कर दी। बताया कि माजरा डबास निवासी जगपाल ने जानबूझकर दीपक को गाड़ी से कुचलवाया था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब 22 साल पहले जगपाल की बहन के साथ दीपक ने छेड़छाड़ की थी, जिसका बदला जगपाल ने अब लिया। इससे पहले जगपाल ने दीपक पर गोली भी चलवाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। जांच में सामने आया कि जगपाल ने अपने दोस्त टिल्ली की स्कोर्पियो का इस्तेमाल किया और भतीजे साहिल ने साजिश में मदद की। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें