फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटी के सामने कत्ल करके लिया बदला, एक गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2020 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए अमन विहार इलाके में 37 वर्षीय भारत भूषण की उसकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटी के सामने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों रहम की भीख मांगती रहीं, लेकिन हमलावर नहीं पसीजे और भारत भूषण पर चाकू से आठ से ज्यादा वार किए। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक आरोपी मुकेश को वारदात के 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह के अनुसार, आरोपी दीपक अपने भाई सूरज व पार्टनर मुकेश के साथ 11 जून की रात करीब पौने बारह बजे अमन विहार में रहने वाले भारत भूषण के घर पहुंचे। 

उन्होंने भारत भूषण को घर से बाहर बुलाकर चाकू से गोद दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। अपराध शाखा के एसआई आशीष कुमार व हवलदार अमित तोमर की टीम ने आरोपी किराडी सुलेमान नगर, दिल्ली निवासी मुकेश (31) को जापानी पार्क से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बागपत, यूपी निवासी मुकेश ने बताया कि उसका परिवार 12 वर्ष पहले दिल्ली आया था। टैक्सी चलाने के साथ वह पार्टनर सूरज व दीपक के साथ सट्टा चलाता था। भारत भूषण भी सट्टा लगाने आता था और शराब के नशे में झगड़ा करता था। दो हफ्ते पहले लड़कों के एक ग्रुप ने भारत भूषण को पीट दिया था। भारत भूषण को लगा कि दीपक व सूरज ने उसकी पिटाई कराई है। 
विज्ञापन


उसने अपने दोस्तों के साथ 11 जून को सेक्टर-20, रोहिणी में दीपक व मुकेश की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए इन्होंने भारत भूषण की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें