फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: मास्टरमांइड के इशारे पर ये करती थीं नकली नोट सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर थाना पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से महिलाओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल, जबकि आरोपी युवक को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


एक सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर धर्मेंद्र निवासी बिहार को कासन गांव से, लाडली खातून निवासी बिहार को बास कुसला, जबकि सुबायद खातून को नाहरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि आसिफ निवासी बिहार उन्हें नकली नोट देता था। वह दिल्ली की कलंदरपुर कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

मास्टर माइंड दो युवतियों के साथ फरार

उसका सुपरविजन नूर निशा नाम की महिला करती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार के नकली नोट बरामद किए। आरोपियों के साथ पुलिस ने दिल्ली में जब छापा मारा तो पता चला कि गिरोह का मास्टर माइंड दो युवतियों के साथ फरार हो गया है।

एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए बिलासपुर की टीम को जांच में लगाया गया है।

जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें