फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से उम्मीदें: पुरानी पेंशन बहाली तक सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल संघर्ष को तैयार, देंगे अनिश्चितकालीन धरना

Tue, 13 Sep 2022 01:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सेना व पैरामिलिट्री जवानों के बीच दिवाली मनाते हैं। 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन बहाली तक देश के सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल संघर्ष करने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को कॉन्सटीट्यूशन क्लब में देशभर से जुटे सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बलों ने बैठक की। तय किया कि अगले साल 14 फरवरी को जंतर मंतर पर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना आरंभ करेंगे। कई पूर्व सैनिक आमरण अनसन पर भी बैठेंगे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सात साल से वो संघर्ष कर रहे, अब करो या मरो की स्थित उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन


कनफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेज मार्टायर वेलफेयर एसोसिएशन वेलफेयर के बैनर तले बुलाई गई बैठक में कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर व कई अन्य राज्यों के लोग शामिल थे। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व एडीजी एचआर सिंह, चेयरमैन जयेन्द्र सिंह राणा, जनरल सेक्रेटरी रणवीर सिंह, वीएस कदम, सत्यम रेड्डी समेत अनेक पूर्व सिपाही, पूर्व अफसर मौजूद थे। 

जयेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सेना व पैरामिलिट्री जवानों के बीच दिवाली मनाते हैं। पुलिस मेमोरियल दिवस के मौके पर वह खाकी की सराहना करते हुए खासा भावुक हो गए थे। इसलिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुविधाओं व होने वाली समस्याओं को उनसे बेहतर कौन समझा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में जाकर उनका प्रतिनिधिमंडल पीएम से मिलना चाहता है, उम्मीद है इसकी अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं
. पुरानी पेंशन बहाली हो या वन रैंक वन पेंशन या ऑर्गेनाइज सर्विस इंप्लीमेंट हो।
. हरियाणा राज्य की तर्ज पर सभी राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन हो।
. पूर्व अर्धसैनिक बलों को आयुष्मान कार्ड मिले, पैरामिलिट्री डिस्पेंसरी खुले।
. सीपीसी कैंटीन में जीएसटी से छूट मिले
. उनके बच्चों के लिए सरदार पटेल के नाम पर अर्ध सैनिक स्कूल खोले जाएं।
. जवानों के परिवारों, विधवाओं, सेवाविवृत्त सैनिकों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों की शादियों में मदद के लिए अर्धसेना झंडा दिवस कोष स्थापित हो।
. अगले साल की शुरुआत में विज्ञान भवन के अंदर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑल इंडिया पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों की बैठक हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें