कभी दूसरों को जेल भेजने वाले जज एके राघव खुद आज सलाखों के पीछे हैं। जिनके आदेश से पुलिसकर्मी कभी कांपते थे। वहीं पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को जज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जज ने जमानत के लिए प्रयास किया । लेकिन पूर्व जज की जमानत को खारीज करते हुए नितिका भारद्वाज की कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया ।
जांच अधिकारी एएसआई मदन ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व जज एके राघव के खिलाफ जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। शराब के नशे में पूर्व जज ने बिजली कर्मचारियों पर गोली चलाई थी।
बता दें कि बिजली कटौती से परेशान गुस्साएं पूर्व जज ने बुधवार शाम को अपना आपा खोते हुए सिविल लाइन में काम कर रहे बिजली कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ पांच राउंड गोलियां चलाई थी। गनीमत यह रही कि गोली किसी कर्मचारी को नहीं लगी। दो गोली बिजली कर्मचारियों के ट्रैक्टर के टायरों पर लगी। उसके बाद बिजली कर्मचारी वहां से भाग गए और पुलिस को शिकायत दी।
पूर्व जज साल 2010 में नारनौल से अतिरिक्त सेशन जज के पद से सेवानिवृत हुए थे। तब वह गुरुग्राम के सिविल लाइन क्षेत्र के मकान नंबर एक में रह रहे है। पूर्व जज एके राघव की रिवाल्वर का लाइसेंस रद् करवाने के लिए पुलिस सिफारिश करेगी, क्योकि बुधवार को पूर्व जज ने बिजली कर्मचारियों को पर पांच राउंड फायर किए थे।