फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी ने घर में घुसे चोर को दबोचा

Wed, 07 May 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी ने बहादुरी दिखाते हुए घर में चोरी करने घुसे बदमाशों को दबोच लिया। हालांकि पिटाई के दौरान एक बदमाश भाग निकला। पकड़े गए आरोपी पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन के सी-2 में एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी हरीश कांडपाल अपने परिवार संग रहते हैं। वे वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे वे घर लौटे। गेट पर पहुंचते ही उन्हें ताला टूटा मिला। दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। वे घर के अंदर पहुंचे खटपट की आवाज सुनाई दी।


उन्होंने पीछे से जाकर दो बदमाशों को दबोच लिया। रिटायर्ड कर्मी के शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की गई। पिटाई के दौरान एक चोर दीवार फांदकर भाग निकला। दूसरे बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कंपनी को चाकू मारने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नूरू निवासी सीमापुरी बताया है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि नूरू के दूसरे साथी शाहिद की तलाश की जा रही है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें